आख़िर क्या है n8n? क्यों इतना इस्तेमाल किया जा रहा है – इसके Features जानकर चौंक जाएंगे

n8n-hindi
n8n-hindi


Automation का ट्रेंड जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ऐसे टूल और सॉफ्टवेयर सामने आ रहे हैं जो हमारे काम को काफी हद तक आसान बना रहे हैं। फिर चाहे किसी को automation के जरिए ईमेल भेजना हो या फिर किसी को WhatsApp मैसेज करना हो, आज लगभग हर काम automation की मदद से किया जा सकता है।

पहले जहां कंपनियां हर छोटे काम के लिए अलग-अलग लोगों को हायर करती थीं, वहीं अब कंपनियां चाहती हैं कि कम लोगों में ज्यादा काम हो जाए। इसी वजह से manual work से automation की तरफ तेजी से shift हो रहा है।

आज हम ऐसे ही एक automation tool की बात करने वाले हैं जो coding के बिना भी आपका काम automate कर सकता है — और उसी tool का नाम है n8n।

अगर आप नहीं जानते कि n8n kya hai, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। चलिए आसान भाषा में समझते हैं।

n8n क्या है ? What is n8n?

n8n एक automation tool है जिसकी मदद से आप बिना किसी coding के अपने automation workflow design कर सकते हैं। इसमें drag and drop की सुविधा मिलती है, जिससे workflow बनाना काफी आसान हो जाता है। जितना आसान यह पढ़ने में लग रहा है, उतना ही आसान इसका इस्तेमाल करना भी है।

n8n एक workspace की तरह काम करता है, जहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से काम को automatic बना सकते हैं।

मान लीजिए आपको किसी को रोज एक तय format में ईमेल भेजना है, तो आप इस पूरे process को n8n की मदद से automate कर सकते हैं। इससे आपका समय भी बचेगा और आपको किसी extra employee को hire करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

n8n का integration बहुत सारे apps के साथ मिलता है, जिससे आप अपने daily काम को एक ही जगह से manage कर सकते हैं।

n8n इतना popular क्यों हो रहा है?

आपने भी जरूर सोचा होगा कि आखिर n8n की इतनी चर्चा क्यों हो रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है इसका beginner-friendly होना। अगर आपको coding नहीं आती, तब भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Simple drag and drop की मदद से आप अपने workflow को automation में बदल सकते हैं। अगर आपको technology की basic understanding है, तो n8n आपके लिए काफी आसान हो जाता है।

दूसरी वजह यह है कि n8n AI के साथ integrate होकर काम करता है, जिससे tasks बहुत कम समय में पूरे हो जाते हैं। इससे कंपनियों को extra लोगों को hire करने की जरूरत नहीं पड़ती और cost भी कम हो जाती है।

जहां पहले manual तरीके से काम होता था, अब वही काम automation से किया जा रहा है।

No-code automation ka demand

आज non-technical users भी automation चाहते हैं। n8n ऐसे लोगों के लिए काफी helpful है, क्योंकि इसमें manual kaam बहुत कम हो जाता है।

n8n Open-source hone ka fayda

n8n एक open source tool है, जिसे आप free में use कर सकते हैं। इसमें self-hosted option भी मिलता है, जिससे आपको extra charges नहीं देने पड़ता यह एक free ai tool है। 
हालांकि अगर आप paid services का use करते हैं या hosting नहीं लेना चाहते, तो वहां charges लग सकते हैं। Hostinger जैसे platform n8n के साथ अच्छे से integrated हैं और workflow बनाने में मदद करते हैं।

n8n के Features जो आपको चौंका देंगे

आज के समय में कई बड़ी कंपनियां n8n का इस्तेमाल कर रही हैं। इसमें इतने सारे features हैं कि एक कंपनी का बड़ा हिस्सा automation से handle किया जा सकता है।

चाहे client को ईमेल भेजना हो, reminder send करना हो, या WhatsApp के जरिए order receive करना हो — n8n की मदद से यह सब आसानी से किया जा सकता है।
Google Sheets, Gmail, Slack, WhatsApp जैसे कई tools इसके अंदर available हैं, जो इसे और भी powerful बनाते हैं।

n8n का use कहां-कहां होता है?

जहां-जहां automation किया जा सकता है, वहां n8n का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आज लगभग हर field में automation की जरूरत है — फिर चाहे business हो या startup।

अगर आप startup चला रहे हैं, तो n8n आपके business को scale करने में काफी मदद कर सकता है। यह repetitive कामों को automate करके आपको growth पर focus करने का time देता है।

n8n ko kaise use kare?

सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि n8n use kaise kare।
इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको एक hosting की जरूरत होती है। Hosting के साथ जाने पर setup और support दोनों आसान हो जाते हैं।

सबसे पहले n8n में अपना account बनाएं। इसके लिए आप अपनी email ID का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Account बनने के बाद आपको एक blank workflow दिखेगा, जहां आप अलग-अलग applications connect करके automation workflow बना सकते हैं।

Workflow बनाने के लिए हर application की API key की जरूरत होती है। इसके लिए आपको उस app पर जाकर account create करना होता है।
अगर आपको कहीं problem आती है, तो YouTube पर tutorials देखकर आप n8n को आसानी से सीख सकते हैं।


तो दोस्तों, उम्मीद है कि आपने इस आर्टिकल में समझा होगा कि n8n kya hai और n8n kaise use kare।
अगर आप automation की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, तो n8n आपके लिए एक बेहतरीन tool साबित हो सकता है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने